Friday 23rd of October 2026 03:19:32 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Jun 2024 6:23 PM |   776 views

खेत में जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस सोशल मीडिया के जरिये कर रही शिनाख्त की कोशिश

धौलपुर : मनिया थाना क्षेत्र के मांगरोल एवं बजरिया गांव के मध्य खेतों में करीब 30 साल के युवक की लाश जली हुई अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई| घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा मनिया थाना पुलिस को दी गई|

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर डेड बॉडी की आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर शिनाख्त के प्रयास किये| पहचान नहीं होने पर डेड बॉडी को मनिया राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुर्दाघर में रखवा दिया है|

थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना दी कि क्षेत्र के बजरिया और मांगरोल गांव के नजदीक अज्ञात युवक की लाश जली हुई अवस्था में पड़ी है. मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया| डेड बॉडी को कब्जे में लेकर आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त के संबंध में पूछताछ की गई|

डेड बॉडी की पहचान नहीं हो सकी

लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है. शव के फोटो स्थानीय पुलिस द्वारा धौलपुर जिला समेत मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर एवं उत्तर प्रदेश के आगरा मथुरा की पुलिस को भी शेयर किए हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से भी डेड बॉडी शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया फिलहाल डेड बॉडी को मनिया सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है.

हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस पूरे प्रकरण को हत्या की आशंका से देख रही है. मृतक की उम्र करीब 25 से 30 साल की बताई जा रही है| थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया संभवतया बीती रात्रि को युवक की हत्या कर साक्ष्य मिटाने को लेकर डेड बॉडी को जलाया गया है. आरोपियों द्वारा डेड बॉडी को आसपास से टहनियां एवं झाड़ लेकर जलाया है| लेकिन डेड बॉडी पूरी तरह से जल नहीं सकी है| उन्होंने बताया मामला बेहद गंभीर है. पुलिस द्वारा घटना के संदर्भ में गहनता से जांच की जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया मामले का शीघ्र पर्दाफाश कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Facebook Comments