Saturday 5th of September 2026 07:20:26 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jun 2024 4:59 PM |   1016 views

  दिल के झरोखे मे

स्याह  हो   गयी  रात   किधर   जायेगा 
अक्स   मेरा  होगा  तू  जिधर   जायेगा 
हिफ़ाजतन  रखा  है  दिल के झरोखे मे
देखकर  मुझको  फिर  तू सवर जायेगा 
 
मिरे  आगोश  से निकलकर मत जाओ
वर्ना  टूटकर  कांच  सा  बिखर जायेगा
हालात  देखकर  ही  उसे  बयां  करना 
कसीदे  पढ़   खुद  से  ही  डर जायेगा
 
इतना  चाहो  मत  मुझको  टूटकर तुम 
पिघलकर  मोम  से  हो  पत्थर जायेगा 
नहीं  वादा कर  सफर में निकलना मनु
पास हो मंज़िल  फिर वो मुकर जायेगा 
 
               –    डॉ. मनोज गौतम मनु
Facebook Comments