Thursday 22nd of October 2026 04:15:40 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jun 2024 5:45 PM |   562 views

सीरिया के नॉर्थन इलाके में तुर्की का ड्रोन हमला, 4 की मौत, 11 नागरिक घायल

सीरिया के नॉर्थन इलाके में शुक्रवार यानी 31 मई की शाम में तुर्की ने ड्रोन से हमला किया, इस हमले में 4 अमेरिका को समर्थन देने वाले फाइटर की मौत हो गई और 11 नागरिक घायल हो गए. यह हमला तुर्की के राष्ट्रपति के बयान के बाद किया गया, जिसमें उन्होंने कुर्द लेड ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी| तुर्की कुर्द लेड ग्रुप को एक आतंकी संगठन के रूप में देखता है|

अमेरिका समर्थित और कुर्द लेड वाले सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज (SDF) के कब्जे वाले क्षेत्र उत्तरी शहर कामिशली और उसके आस-पास के इलाके में यह हमला किया गया| SDF ने बताया कि उनके ठिकानों के अलावा नागरिकों के घरों और गाड़ियों पर लगभग 8 बार हमला किया गया. उत्तर पूर्वी सीरिया में तुर्की के ऐसे हमले असामान्य नहीं हैं|

कुर्द रेड क्रिसेंट ने कहा कि कामिशली के पश्चिम में अमौदा शहर में हुए इस पैरामेडिक्स हमले के बाद उसने उन इलाकों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन तुर्की के हमले में उसकी एक एम्बुलेंस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हमले की पूरी जानकारी कुर्द-लेड फोर्स ने दी. सीरिया पर तुर्की का यह ड्रोन स्ट्राइक तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के गुरुवार को दिए गए बयान के ठीक एक दिन बाद किया गया|

सीरिया के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों को नियंत्रित करने वाले कुर्द नेतृत्व वाले स्वायत्त प्रशासन ने 11 जून को नगरपालिका चुनाव कराने की योजना की घोषणा की है और इसके लिए वोट हसकेह, रक्का, डेयर एल-जौर और अलेप्पो प्रांत के पूर्वी हिस्से में होंगे. होने वाले इस चुनाव को सीरिया और तुर्की दोनों की क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बताया जा रहा है|

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि अगर वे स्थानीय चुनाव कराने की योजना पर आगे बढ़ते हैं तो उनकी सरकार उत्तरी सीरिया में कुर्द नेतृत्व वाले समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने में बिल्कुल भी संकोच नहीं करेगी, इसके आगे उन्होंने कहा कि हम चुनाव के बहाने हमारे देश और सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता के खिलाफ आतंकवादी संगठन द्वारा की गई आक्रामक कार्रवाइयों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. हालांकि तुर्की की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है|

स्टेट डिपार्टमेंट स्पोकपर्सन वेदांत पटेल ने एक्स पर पोस्ट किया कि हमें नहीं लगता कि अभी के समय में पूर्वोत्तर सीरिया में ऐसे चुनावों के लिए परिस्थितियां मौजूद हैं. इन समूहों पर तुर्की में गैरकानूनी कुर्द आतंकवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाया है|

कुर्द मिलिशिया समूह जिसे पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स के नाम से भी जाना जाता है उसे तुर्की एक आतंकवादी ग्रुप मानता है, जो कि गैरकानूनी कुर्द समूह से जुड़ा है, जिसने 1984 से तुर्की में विद्रोह का नेतृत्व किया है, जिसमें कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के साथ उस संघर्ष में हजारों लोग मारे गए थे|

पीपुल्स प्रोटेक्शन यूनिट्स सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज के लिए रीढ़ की हड्डी के तौर पर काम करती है, जो कि इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ाई में एक प्रमुख अमेरिकी सहयोगी है| अमेरिका SDF को सपोर्ट करता है जिसे तुर्की को नाराजगी है और यह उनके संबंधों में टकराव का एक प्रमुख स्रोत बना हुआ है|

Facebook Comments