Thursday 22nd of October 2026 07:12:57 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 May 2024 5:28 PM |   400 views

पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने वाले दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफतार

भदोही:- नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोपी को स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने गुरुवार को गिरफतार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने नाबालिग अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी को गिरफतार कर पुलिस ने संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। उक्त कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक वादिनी द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष की है। आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया। 8 अप्रैल 2024 को दिए गए कोतवाली में तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने आईपीसी की धारा-363 व 366 का अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई प्रचलित की गई।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जाने के क्रम में आज स्थानीय पुलिस द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन भदोही के पास से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही उक्त अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त आशीष कुमार सरोज पुत्र फागुराम सरोज निवासी पिपरीस पकरहता थाना व जनपद भदोही को गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में साक्ष्य संकलन, मेडिकल परीक्षण व बयान के आधार पर विवेचना के क्रम में दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई।

जिस पर विधिक कार्रवाई करते हुए पंजीकृत अभियोग में आईपीसी की धारा-376 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। उसके बाद पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Facebook Comments