Thursday 22nd of October 2026 07:44:43 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 May 2024 4:58 PM |   393 views

ओवैसी ने भाजपा पर कसा तंज

कुशीनगर:-एआईएमआईएम अध्यक्ष ‎असदुद्दीन ओवैसी व अपना दल कमेरावादी की शीर्ष नेता पल्लवी पटेल ने बुधवार को पड़रौना के खिरिया टोला में जनसभा को संबोधित किया। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पिछड़ा दलित व मुसलमान की रहनुमाई पीडीएम ही कर सकता है।

उन्होंने मुसलमानों से कहा कि विपक्षीय पार्टियां आप लोगों का वोट तो ले लेती है लेकिन आपके हितों की बात नहीं करती हैं। बीजेपी मुस्लिम वोट से कभी नहीं जीती है। बीजेपी इसलिए जीत रही है क्योंकि समाजवादी पार्टी कमजोर हो चुकी है, कांग्रेस पार्टी में दम खत्म हो चुका है, बहुजन समाज पार्टी अपने उसूलों को खो चुकी है।

ऐसा होने से भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा फायदा हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी ने मौजूदा जनता को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या आप ने 2014, 2017, 2019, 2022 में भाजपा को वोट दिया था। या 2024 में वोट देंगे। उन्होंने कहा कि इन किसी भी चुनाव में ओवैसी नहीं आया था। तब कैसे भाजपा जीत गयी। ये हमारे दिल में डाल दिया गया है कि तुम वोट दोगे तो भाजपा जीत जाएगी। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को भारी मतों से विजई बनाकर संसद में भेजना है ताकि कुशीनगर की आवाज को बुलंद कर सके। उन्होंने कहा कि यहां से स्वामी प्रसाद मौर्य ही भाजपा को हरा सकते हैं।

पल्लवी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्य के चुनाव चिन्ह गन्ना किसान पर बटन दबाकर जीत दिलाने की अपील की। इस दौरान एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रोफेसर सुलेमान, रिटायर्ड जज नकवी, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments