Thursday 22nd of October 2026 05:54:41 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 May 2024 5:07 PM |   499 views

राजस्थान में भरी कोर्ट में मजिस्ट्रेट पर कैदी ने फेंकी चप्पल, सकते में आ गए लोग

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा की कोर्ट में सोमवार को उस वक्त हंगामा हो गया. जब एक कैदी ने मजिस्ट्रेट पर चप्पल फेंक दिया| इस पर मौके मौजूद वकील और अन्य लोग कैदी को पकड़कर बाहर लेकर आए|  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विचाराधीन कैदी को हिरासत में ले लिया| बताया जा रहा है कैदी चोरी के मामले में कोर्ट में पेश किया गया था| फिलहाल कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है| 

कैदी ने कोर्ट में फेंकी चप्पल

भीलवाड़ा के कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि रविवार को सेशल कोर्ट में मजिस्ट्रेट पर एक कैदी ने चप्पल फेंक दिया| इस पर कोर्ट में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद वकीलों व अन्य लोगों ने विचाराधीन कैदी को तुरंत पकड़ लिया और बाहर ले आए|

चोरी के मामले में लाया गया था कैदी

घटना के बारे में सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कोर्ट में मजिस्ट्रेट पर चप्पल फेंकने वाले विचाराधीन कैदी को गिरफ्तार कर लिया| उसके के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया| बताया गया कि कैदी को चोरी के एक मामले में मजिस्ट्रेट के सामने कोर्ट में पेश किया था| 

कैदी के खिलाफ केस दर्ज कराया

कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली की एक विचाराधीन बंदी ने सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट साहब पर चप्पल फैंक दी है| इस पर हम कोर्ट में पहुंचे है| मजिस्ट्रेट साहब ने कैदी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया है. जिसके तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया है|

Facebook Comments