Thursday 22nd of October 2026 04:59:05 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 May 2024 5:02 PM |   478 views

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के चलते पश्चिम बंगाल के कई जिलों में रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ के चलते मौसम विभाग का कहना है कि रेमल बंगाल की खाड़ी के ऊपर से उत्तर की ओर बढ़ रहा है. रेमल अब पश्चिम बंगाल में सागरद्वीप से 160 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित है| रेमल कैनिंग से 190 किमी दक्षिण और दक्षिण पूर्व और बांग्लादेश में मोंगला से 220 किमी दक्षिण में स्थित है| रविवार की रात यह बांग्लादेश के खेपुपारा में मोंगला से और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप से टकराएगा| उस समय उसकी गति 110 से 120 किमी प्रति घंटा होगी. अस्थायी रूप से तेज हवा की गति 135 किमी तक पहुंच सकती है|

चक्रवात के मद्देनजर बंगाल में हाईअलर्ट जारी किया गया है. एयरपोर्ट को 21 घंटे तक के लिए बंद कर दिया गया और सैंकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. इस चक्रवात के प्रभाव से उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, पूर्वी मिदनापुर, हावड़ा, हुगली में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है| इन जिलों में रेड अलर्ट है| दोनों 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में 20 सेमी से अधिक बारिश होने की संभावना है. पश्चिम मेदिनीपुर, नादिया, पूर्वी बर्दवान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|

सोमवार को नदिया, मुर्शिदाबाद में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. कोलकाता, हावड़ा, दो 24 परगना, हुगली, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है|

दक्षिण बंगाल के बाकी जिलों में भारी बारिश की येलो वॉर्निग जारी की गई है| दोनों 24 परगना में रविवार को बारिश के साथ 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है| कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पूर्वी मिदनापुर में हवा की गति 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है| तूफान की अधिकतम गति अस्थायी तौर पर 90 किमी प्रति घंटा हो सकती है|

इसके अलावा नादिया, पूर्वी बर्दवान में भी तेज हवाएं चल सकती हैं, लेकिन इसकी गति अपेक्षाकृत कम होगी. इसकी गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है. सोमवार को नदिया, मुर्शिदाबाद में हवा की गति बढ़कर 60 से 70 किमी प्रति घंटा हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, हुगली, बीरभूम, पूर्वी बर्दवान में तूफान की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है|

चक्रवात के प्रभाव से सोमवार को मालदह, दक्षिण दिनाजपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी में भी भारी बारिश होने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है|

दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, दिनाजपुर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है| सोमवार और मंगलवार को मालदा और दिनाजपुर में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है| किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल के हल्दिया, फ्रेजरगंज और ओडिशा के पारादीप और गोपालपुर में नौ आपदा राहत टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है|

Facebook Comments