Thursday 22nd of October 2026 04:59:04 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 May 2024 6:52 PM |   663 views

जिस उम्र में बच्चे खेलकूद करते हैं, उस उम्र में दिलीप के सिर एक्टिंग का जुनून सवार था

आप अभी अपने बचपन को जी रहे हों या फिर आपकी उम्र पचपन हो, आपने कभी ना कभी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो जरूर देखा होगा| ये एक ऐसा शो है, जिसे हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं| यूं तो इस शो में और भी कई किरदार हैं, लेकिन जेठालाला सबके फेवरेट हैं| जेठालाल का रोल एक्टर दिलीप जोशी प्ले करते हैं| अगर हम ऐसा कहें कि दिलीप का किरदार इस शो का सबसे जरूरी किरदार है तो ये गलत नहीं होगा|  ये शो लगभग पिछले 16 सालों से चल रहा है. अब तक इसके 4 हजार से भी ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं| वहीं यहं तक इस शो को लाने में दिलीप का काफी बड़ा योगदान है|

साल 1965 में साउथ मुंबई के भूलेश्वर में पैदा हुए दिलीप 26 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद अपना नाम दिलीप रखे जाने के पीछे की वजह बताई थी| उन्होंने कहा था कि उनके पिता बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार को खूब पसंद करते हैं तो उन्हीं के नाम पर उनका भी नाम दिलीप रख दिया गया था|

जिस उम्र में बच्चे खेलकूद करते हैं, उस उम्र में दिलीप के सिर एक्टिंग का जुनून सवार था. उन्होंने 12 साल की उम्र में नामदेव लाहुरे का थिएटर ग्रुप ज्वाइन कर लिया था और उन्होंने कई गुजराती प्ले किए थे. थिएटर के साथ-साथ वो पढ़ाई भी कर रहे थे. आगे चलकर इसका उनकी पढ़ाई पर भी असर हुआ. रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं के फाइनल के एक्जाम में वो फेल हो गए थे. हालांकि, वो रुके नहीं और उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी और एक्टिंग भी की| बताया जाता है कि उन्होंने बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री ले रखी है|

साल 1987 में ‘प्रतिघात’ के नाम से एक फिल्म आई थी, उसी फिल्म के जरिए उन्होंने एक छोटे से रोल अपना हिन्दी फिल्मी डेब्यू किया था| वहीं उनके टीवी करियर की शुरुआत ‘हम पंछी एक डाल के’ नाम के शो से हुई थी. बाद में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’, ‘मैंने प्यार किया’, शाहरुख खान की ‘वन टू का फोर’ और ‘फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी’ समेत और भी कई बड़ी फिल्मों में काम किया. वो कई गुजराती फिल्मों का भी हिस्सा रहे. हालांकि, उन्हें असली पहचान ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से मिली|

ढेरों फिल्मों में काम करने वाले दिलीप जोशी की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब वो बेरोजगार थे| जब उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो ऑफर हुआ था उससे पहले एक साल तक उनके पास कोई भी काम नहीं था| हालांकि, वो फिर वो इस शो का हिस्सा बने और जेठालाल बनकर छा गए|

Facebook Comments