Saturday 5th of September 2026 02:32:05 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 May 2024 6:39 PM |   401 views

चुनाव हमारा आंतरिक मामला, आपका हस्तक्षेप भारत कभी बर्दाश्त नहीं करेगा : केजरीवाल

पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने ट्वीट कर लिखा कि शांति और सद्भावना नफरत और उग्रवाद की ताकतों को हरा दें| जिस के बाद सीएम केजरीवाल और पाकिस्तान के पूर्व मंत्री के बीच जुबानी जंग छिड़ गई| सीएम केजरीवाल ने फवाद हुसैन चौधरी के पोस्ट पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है|

इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत खराब हैं| आप अपने देश को संभालिये| सीएम केजरीवाल ने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री को जवाब देते हुए आगे लिखा कि भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है| अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा|

सीएम केजरीवाल की बात पर पलटवार करते हुए फवाद हुसैन ने कहा कि भारत में नेताओं का भाषण पाकिस्तान की आलोचना किए बिना पूरा नहीं होता, जबकि पाकिस्तान में किसी को भी भारतीय राजनीति की परवाह नहीं है| साथ ही इस बात पर सवाल पूछते हुए कि ऐसा क्यों है , फिर अपने ही उठाए हुए सवाल पर जवाब देते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बात की एक वजह यह हो सकती है कि भाजपा मुस्लिम विरोधी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल करती है?

सीएम साहब! चुनाव प्रचार आपका अपना मुद्दा है, लेकिन उग्रवाद काफी खतरनाक है, चाहे वो पाकिस्तान में हो या भारत में, चाहे यह बांग्लादेश में हो, भारत में हो या पाक में हो, इसलिए हर किसी को चिंतित होना चाहिए| पाक में हालात उग्रवाद से अभी बहुत दूर है, लेकिन बेहतर समाज के लिए कोशिश करनी चाहिए|

Facebook Comments