Wednesday 1st of April 2026 08:17:37 PM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 May 2024 5:03 PM |   376 views

आपके एक – एक वोट से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना:- मुख्यमंत्री योगी

महराजगंज:-लोक सभा के लिए एक जून को मतदान होगा। इसके लिए सभी दल जोर लगाने लगे है। आज इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महराजगंज लोक सभा के फरेंदा विधान सभा के जयपुरिया इंटर कालेज में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने तूफानी प्रचार में सबसे पहले मुख्यमंत्री महराजगंज पहुंचे और पार्टी प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में लोगो से मतदान की अपील करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी आरक्षण समाप्त करना चाहती है। कांग्रेस ने बाबा साहब अम्बेडकर को हराया था।

इमरजेंसी और कांग्रेस शहर की बात को याद दिलाकर योगी ने कांग्रेस को वोट न देने की अपील किया। इसके अलावा योगी ने कहा की आपके एक एक वोट से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। इसका श्रेय भी लेना चाहिए।अपने हिंदुत्ववादी छबि को और मजबूत कर योगी ने मुसलमानो पर हमला बोलते हुए कहा की सपा कांग्रेस दलितों पिछड़ों का आरक्षण समाप्त मूसलमानो को देना चाहती है।

क्या आप ऐसा करने देंगे। योगी ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनने पर पर्सनल ला लाएगी जिसमे एक वर्ग को गो मांस खाने की छूट देगी। क्या आप ऐसा होने देंगे। योगी के हर सवाल पर जनता हाथ उठाकर जवाब देती रही। इसके अलावा योगी में कार्यकर्ताओ से पांच घरों को कमल के फूल पर वोट देने की अपील करते हुए उन्हें सहमत भी किया।

Facebook Comments