Saturday 6th of June 2026 05:06:47 PM

Breaking News
  • तमिलनाडु मुख्यमंत्री विजय का DMK पर वार -परिवारवाद की राजनीति  खत्म करेंगे |
  • कुशीनगर में फर्जी नौकरी रैकेट का भंडाफोड़ |
  • आजमगढ़ में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 May 2024 6:06 PM |   473 views

अधिकारियों को भारत नेपाल बार्डर पर मिली बड़ी सफलता

महराजगंज:- उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के भारत नेपाल बार्डर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल बार्डर क्षेत्र पर हो रहे अवैध गतिविधियो पर रोकथाम व उन पर प्रभावी अकुंश लगाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष परसामलिक प्रिन्स कुमार नेपाल जाने और नेपाल से भारत आने वाले वाहनों की जांच में लगे थे|

तभी उन्हें दो व्यक्ति 1. दिपेश मल्ल पुत्र जयस्वर मल्ल नि0 सैना मैना थाना सैना मैना जिला रुपनदेही प्रदेश लुम्बनी राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 26 वर्ष 2. भुपेन्द्र कामी पुत्र मने कामी नि0 लाकोरी थाना दुगेश्वर जिला दैलिख प्रदेश कर्णाली राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 52 वर्ष बड़ी तेजी से नेपाल की तरफ जाते दिखाई दिए। जब उसे रोककर तलाशी ली गयी तो उन के पास से एक काले रंग के बैग में 12,00,000/- (नेपाली मुद्रा) नगद व 01 अदद मो0सा0 काले रंग की बजाज पल्सर नेपाली नं0 कर्णाली प्रदेश 02001 प 8423 के साथ गिरफ्तार कर उन के विरुद आवश्यक विधिक कार्यवाही की की गई।
बरामद करने वाली पुलिस टीम का नाम –
प्रिन्स कुमार मय हमराह हे0का0 सन्तोष कुमार यादव, हे0का0 नसरुद्दीन, का0 सत्यप्रकाश कुशवाहा मय चौकी प्रभारी, सेवतरी उ0नि0 अमित कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अमरजीत कुमार, का0 विकास यादव, का0 अनिल यादव।
S.S.B टीम –
SI हरदयाल सिंह मय हमराह का0 जी0डी0 ओमप्रकाश, का0 जी0डी0 मनमोहन यादव, हे0का0 जी0डी0 रोशन कुमार रंजन।
FST टीम-
मजिस्ट्रेट सन्तोष कुमार वर्मा मय हमराह उ0नि0 शिवमराय, का0 अवनीश कुमार यादव

Facebook Comments