Wednesday 22nd of July 2026 01:07:56 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 May 2024 5:56 PM |   508 views

आने वाले दिनों में और बढ़ेगा पारा, लू चलने का अलर्ट

बलरामपुर -मौमस विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्म हवाएं(लू) चलने तथा तापमान में वृद्धि का एलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है। लू एवं भीषण गर्मी से बचाव को लेकर जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा है कि जनसामान्य तथा आगामी 25 मई को होने वाले मतदान कार्य में लगे मतदान कार्मिक, सुरक्षा बल तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी लू से बचने के लिए अभी से सतर्क हो जायें तथा बचाव के उपायों को जानें तथा अपना व समुदाय का बचाव करें। 
 
जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि जनसामान्य/मतदाताओं, मतदान कार्मिकों, सुरक्षा बलों, माइक्रो ऑब्जरवर्स को लू के प्रकोप से बचाने के लिए मतदान केन्द्रों पर शीतल पेयजल, मेडिकल सुविधा का प्रबन्ध किया जा रहा है साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल स्टेडियम में भी पेयजल, टेन्ट, कूलर इत्यादि का प्रबंधन किया जा रहा है जिससे मतदान कार्मिको को लू न लगे। मतदान केन्द्रों पर मतदाओं के लिए भी खास इंतजाम किये जा रहे हैं जिससे कि वोट डालने के लिए आने वाले मतदाताओं को लू, तेज धूप तथा गर्मी से राहत मिल सके और टेन्ट की छांव में पंक्तिबद्ध होकर अपना वोट डाल सकें। 
 
जिलाधिकारी ने ले सू बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार बताया है। उन्होंने कहा कि गर्मी हवाओं से बचने के लिए खिड़की को रिफ्लेक्टर जैसे एलुमिनियम पन्नी, गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सके। उन खिड़कियों व दरवाजों पर, जिनसे दोपहर के समय गर्म हवाएं आतीं हैं, काले परदे लगाकर रखना चाहिए। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान को सुनें और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सजग रहें।
 
आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। बच्चों तथा पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहें तथा सूर्य के ताप से बचें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर रहें।  संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। मादक पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर से बाहर अपने शरीर व सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें।
 
उन्होंने बचाव के बारे में बताया कि धूप में खड़े वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को न छोड़ें। खाना बनाते समय घर के खिड़की दरवाजे आदि खुले रखें जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थों, शराब अथवा अल्कोहल से बचें। उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें तथा बासी भोजन कतई न इस्तेमाल करें इसके साथ ही संतुलित व हल्का आहार लें।
 
दोपहर के समय यदि बहुत आवश्यक हो तभी घर से धूप में बाहर निकलें अन्यथा धूप में जाने से बचें और यदि जाना ही पड़े तो सिर को जरूर ढकें। घर में पेय पदार्थ जैसे लस्सी, छांछ, मट्ठा, बेल का शर्बत, नमक चीनी का घोल, नीबू पानी या आम का पना इत्यादि का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि लू व गर्म हवा से बचाव के लिए विभिन्न उपायों को अपनाना चाहिए।
Facebook Comments