Tuesday 3rd of March 2026 01:02:43 PM

Breaking News
  • चीन -पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन ,रूस से 5 और S-400 खरीदेगा भारत , बनेगा अभेद सुदर्शन चक्र |
  • दिल्ली में लखपति बेटी योजना लांच , मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – ग्रेजुएशन पर मिलेंगे सवा लाख रूपये |
  • EPFO ने ब्याज दर 8.25 बरकरार रखा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 May 2024 4:33 PM |   297 views

पास्को एक्ट के मुकदमा में वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मऊ:– मुहम्मदाबाद गोहना,स्थानीय कोतवाली पुलिस ने अपहरण और पास्को एक्ट के मुकदमा में वांछित एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय चालान कर दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अन्नूपार गांव की एक नाबालिक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमा दर्ज होने के बाद एक आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। सोमवार को मुखबिर ने सूचना दिया कि उक्त मुकदमे में वांछित आरोपी अन्नुपार गांव में मौजूद है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ उसने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र के पनशब्दा गांव निवासी राजकुमार राजभर पुत्र दुर्गविजय बताया। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Facebook Comments