Friday 23rd of October 2026 01:32:44 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 May 2024 4:42 PM |   458 views

सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो – डीएम

कुशीनगर -जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज जनपद के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र दुदही का औचक निरीक्षण पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था, बोरो की उपलब्धता, वजन के मशीन,बिजली की व्यवस्था, खरीदे हुए गेहूं को रखने की  व्यवस्था ,किसानों के रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष अभी तक गेहूं क्रय की स्थिति की जानकारी ली। साथ में गेहूं क्रय केंद्रों पर हुई कुल खरीदारी और गेहूं क्रय हेतु कुल किसानों के पंजीकरण की भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को किसानों को फैसिलिटेट कर पंजीकरण बढ़ाने तथा लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं क्रय कराने के निर्देश दिए। 
 
जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कम गेहूं खरीदारी होने, धीमी प्रगति होने तथा किसानों के पंजीकरण कम होने के कारण एवं पृच्छा के क्रम में विपणन निरीक्षण के द्वारा जानकारी अनुपलब्ध कराने के कारण अत्यंत रोष व्यक्त किया गया एवं डिप्टी आरएमओ ( खाद्य एवं विपणन अधिकारी) तथा विपणन निरीक्षक को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में राजकीय गेहूं क्रय केंद्र दुदही में 12 किसान पंजीकृत पाए गए तथा 318 क्विंटल गेंहू खरीदारी की जानकारी प्राप्त हुई। जनपद में 92 धान क्रय केंद्र संचालित है। क्रय केंद्रों पर नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है ,3262 किसानों ने गेहूं क्रय हेतु पंजीकरण कराया है जिसमे से 3204 किसानों का सत्यापन हो गया है एवं 765 किसानों की गेहूं खरीद की जा चुकी है तथा जून 2024 तक 47 हजार मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य है।
 
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्र पर सभी बेसिक सुविधायें सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया तथा गेहूं क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही गेहूं खरीद सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विदित हो कि सरकार द्वारा निर्धारित गेहूं खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य – 2275  प्रति कुंतल है सभी किसानों को गेंहू का सही समर्थन मूल्य प्राप्त हो।
 
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को गेंहू क्रय में पूरी तत्परता बरते जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गेहूं क्रय शासन की प्राथमिकता का विषय है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आए हुए किसानों के साथ मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही किसी भी प्रकार की उन्हे कोई असुविधा न हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखे। किसानों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने हेतु किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।
 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल , जिला उपजिलाधिकारी तमकुही विकास चंद्र, विपणन निरीक्षक श्याम किशोर सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Facebook Comments