Wednesday 21st of October 2026 09:28:50 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Apr 2024 5:42 PM |   580 views

मुंबई में सेफ्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत

मुंबई में बड़ी घटना सामने आई है| जहां, 40 फीट गहराई वाले सेफ्टिक टैंक में गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है| बीएमसी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर सीवर की सफाई कर रहे थे| एक कंस्ट्रक्शन साइट पर सीवर साफ करते वक्त तीन मजदूर करीब 40 फीट गहराई वाले एक टैंक में गिर गए|

बीएमसी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई मलाड वेस्ट दिंडोशी इलाके की है. यह हादसा एक निर्माणाधीन इमारत के पास हुआ था| घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की और बीएमसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे| यह घटना दोपहर करीब 4 बजे के आसपास की बताई गई है. घटना में जान गंवाने की पहचान राजू और के रूप में हुई है|

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों मजदूरों की दम घुटने से मौत हुई है| जावेद और राजू के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है| परिवारवालों ने बीएमसी से दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है| मृतक जावेद को दो छोटी बच्चियां हैं, लेकिन बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया है|

Facebook Comments