Wednesday 21st of October 2026 08:48:56 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Apr 2024 5:37 PM |   373 views

बीजेपी वास्तविक मसलों से ध्यान हटाने के लिए अब मंगलसूत्र के बारे में बात करने लग गई : तेजस्वी यादव

लोकसभा चुनाव के चलते सियासी पारा चढ़ा हुआ है| राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं| इस बीच बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर बड़ा आरोप लगाया है| उनका आरोप है कि नड्डा बैग भर-भरकर बिहार में पैसा ला रहे हैं| यही नहीं, उन्होंने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और उनसे कई सवाल पूछे हैं|

तेजस्वी यादव ने कहा, ‘मुझे खबर मिली है कि वह (बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा) अपने साथ कई बैग लाए हैं. वह उन जगहों पर इन्हें बांट रहे हैं जहां चुनाव हो रहे हैं. इसकी जांच करा लें. आरोप सच हैं. मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं. एजेंसियां खुले तौर पर उनकी मदद कर रही हैं. वह दिल्ली से आ रहे हैं और अपने साथ पांच बैग लेकर आ रहा हैं.’

वहीं, उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी से पूछना चाहता हूं कि आप संविधान और लोकतंत्र को समाप्त क्यों करना चाहते है? आप दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण एवं नौकरी क्यों छीनना चाहते है? आप गरीब को और अधिक गरीब तथा अमीर को और अधिक अमीर क्यों बनाना चाहते है? बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए, लेकिन आपने 𝟏𝟎 वर्षों में बिहार को क्या दिया? आप बिहार आकर काम की बात क्यों नहीं करते?’

तेजस्वी यादव का कहना है कि बीजेपी वास्तविक मसलों से ध्यान हटाने के लिए अब मंगलसूत्र के बारे में बात करने लग गई है. उन्होंने पूछा कि हमारी माताएं बहने मंगलसूत्र किस लिए पहनती है? अपने सुहाग के लिए ना? मंगलसूत्र सुहाग की निशानी है. अब बताइए हमारे देश की माताओं-बहनों का सुहाग कौन छीन रहा है? आरजेडी ने पांच सवाल उठाकर बीजेपी को घेरा|

 
 
Facebook Comments