Wednesday 21st of October 2026 07:32:17 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Apr 2024 4:35 PM |   529 views

सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति

कुशीनगर -लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने अवगत कराया है कि ऑनलाइन अनुमति हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए सुविधा पोर्टल का विकास किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक दल, प्रत्याशी चुनाव से सम्बन्धित अनुमति के लिए आवेदन कर सकते है और अनुमति पत्र डाउनलोड भी कर सकते है। 
 
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों को विभिन्न प्रकार की अनुमति समयबद्धता के साथ दी जा रही हैं। सुविधा पोर्टल पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से विभिन्न प्रकार के अनुमति अनुरोधों को निस्तारित करता है।
 
सुविधा पोर्टल  रैलियों का आयोजन करने, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, डोर टू डोर प्रचार, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने और पम्फलेट वितरण आदि के लिए अनुमति प्रदान करता है। सुविधा पोर्टल (https://suvidha.eci.gov.in)  के माध्यम से राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सहजता से किसी भी स्थान से, किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं।
 
इसके अतिरिक्त, समावेशिता और सभी हितधारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन सबमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं। सुविधा एप आवेदकों को उनके अनुरोधों की स्थिति को रियल टाइम ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है एवं प्रक्रिया में और भी अधिक सुविधा व पारदर्शिता को जोड़ता है। यह एप आईओएस और एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है।
 
 
 
Facebook Comments