Wednesday 21st of October 2026 07:35:22 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2024 5:59 PM |   394 views

इराक ने सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस की ओर रॉकेट लॉन्च किया

इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी की अमेरिका से वापसी के एक दिन बाद ही इराक ने सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस की ओर रॉकेट लॉन्च कर दिया| दो इराकी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि रविवार को इराक के जुम्मर शहर से उत्तरपूर्वी सीरिया में अमेरिकी मिलिट्री बेस की ओर कम से कम पांच रॉकेट दागे|

अमेरिकी सेना के खिलाफ हमला फरवरी की शुरुआत के बाद पहला है. बता दें कि जब इराक में ईरानी समर्थित समूहों ने अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ अपने हमले रोक दिए थे. यह हमला इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के अमेरिका की यात्रा से लौटने और राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ है|

सूत्रों और एक वरिष्ठ सेना अधिकारी ने कहा कि एक छोटे ट्रक के पीछे लगा एक रॉकेट लॉन्चर सीरिया के सीमावर्ती शहर ज़ुम्मर में खड़ा किया गया था| सैन्य अधिकारी ने कहा कि जब फाइटर जेट आसमान में थे, उसी समय बिना दागे रॉकेटों से हुए विस्फोट के साथ ट्रक में आग लग गई|

घटना की संवेदनशीलता के कारण नाम न छापने की शर्त पर एक सैन्य अधिकारी ने कहा कि जब तक हम इसकी जांच नहीं कर लेते, हम पुष्टि नहीं कर सकते कि ट्रक पर अमेरिकी फाइटर जेट ने बमबारी की थी या नहीं| ज़ुम्मर शहर में स्थित एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि इराकी सुरक्षा बलों को क्षेत्र में तैनात किया गया था और उन अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई थी जो दूसरे वाहन का उपयोग करके क्षेत्र से भाग गए थे| सेना के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रक को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हवाई हमले से नष्ट हो गया|

Facebook Comments