Wednesday 21st of October 2026 08:17:04 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2024 5:55 PM |   403 views

बाबा बालकनाथ के नाम से बना फर्जी फेसबुक पेज पर बेचे जा रहे हैं अवैध हथियार

अलवर: राजस्थान के तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के नाम से इन दिनों एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है| टीम योगी बाबा बालकनाथ के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट पर हथियारों के जखीरे के साथ कई वीडियो पोस्ट की है |

एक वीडियो के अंदर एक शख्स हाथ में हथियार लेकर पहले उसमे,मैगजीन भरता है और उसके बाद अंधाधुंध फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है | बाबा बालकनाथ के नाम से बनाए गए इस ग्रुप में ना सिर्फ हथियारों को दिखाया गया है| बल्कि उसमे पूरे भारत में कही भी हथियारों की सप्लाई को लेकर कॉन्टेक्ट नंबर भी दिए गए है|

करीब 12 घंटे पहले ही एक पोस्ट में भी हथियारों के साथ एक शख्स फायरिंग कर रहा है| जी मिडिया के हाथ लगे इस वीडियो को लेकर जब पड़ताल की गई तो पाया की ये अकाउंट विधायक बाबा बालकनाथ के द्वारा नहीं बल्कि किसी अनजान ने उनके नाम से पेज को बनाकर हथियारों की पोस्ट डाली है|

हालांकि जी मिडिया की टीम ने जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू से पूरी जानकारी चाही तो उन्होंने भी माना की किसी ने फर्जी अकाउंट बनाया है लेकिन इस तरह से पोस्ट डालना और हथियार बेचने के लिए कहना चिंता का विषय है| अभी वीडियो को लेकर साइबर पुलिस टीम को लगाया गया है, जल्द ही कुछ ठोस कार्यवाही को जायेगी| वहीं बाबा बालकनाथ ने भी इस वीडियो को निराधार बताते हुए कार्यवाही की बात कही है|

Facebook Comments