Wednesday 21st of October 2026 08:46:46 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Apr 2024 6:03 PM |   543 views

नरेंद्र मोदी के सामने कौन है?, मोदीजी के सामने बहन जी हैं : आकाश आनंद

मायावती के उत्तराधिकारी और बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है| आकाश ने कहा है कि अगर इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आती है तो संविधान खतरे में आ जाएगा| आकाश ने कहा केवल BJP ही नहीं, अगर कोई भी पॉलिटिकल पार्टी फुल मेजोरिटी के साथ सत्ता में आती है तो ये संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा है.

आकाश आनंद ने कहा कि मायावती को पीएम बनाना हमारा मिशन है. इसके लिए देश का हर कार्यकर्ता काम कर रहा है. बहुजन समाजवादी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता काम कर रहा है. सपोर्टर-वोटर काम कर रहा है. हम अकेले इसके लिए काम नहीं कर रहे हैं. देश की डेढ़ करोड़ जनता काम कर रही है. बीएसपी का वोटर साइलेंट है. आकाश ने कहा कि मायावती जी पूरी तरह से सक्रिय हैं.

आकाश से जब ये पूछा गया कि नरेंद्र मोदी के सामने कौन है? इसके जवाब में आकाश आनंद ने कहा कि मोदीजी के सामने बहन जी हैं. बहन जी ने अपने 2007 से 2012 के कार्यकाल में बहन जी ने जितना रोजगार दिया, उतना नरेंद्र मोदी जी ने केंद्र सरकार में रहते हुए नहीं दे पा रहे हैं. इसलिए ये कहना सही नहीं होगा कि मोदी के सामने कौन है?

वहीं, परिवारवाद के सवाल पर जब आकाश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को पहले अपने घर में देखना चाहिए| हमारे जो गृह मंत्री अमित शाह जी, उनके बेटे कहां है, राजनाथ सिंह जी हैं, उनके बेटे पंकज सिंह कहां हैं, सीतारमण जी किसकी बेटी हैं…वो जो परिवारवाद वाला जो नैरेटिव है, उसे पहले अपने घर में इवैल्यूएट करें फिर दूसरों पर उंगली उठाएं|

Facebook Comments