Thursday 22nd of October 2026 01:10:57 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Apr 2024 6:58 PM |   530 views

राजस्थान में बड़ा हादसा, ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जला युवक

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ| इस हादसे में एक युवक जिंदा जल गया| मिली जानकारी के अनुसार सिरोही जिले के कांडला हाईवे स्थित गुलाबगंज-सिरोडी मार्ग पर शनिवार दोपहर को एक टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई| इन दोनों वाहनों के पीछे चल रहे वाहन से एक अन्य ट्रेलर भी टकरा गया| हादसे में टैंकर चालक की जलने से मौत हो गई| हादसे के कारण कुछ देर तक हाई पर वाहनों की आवाजाही भी थम गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस राहत-बचाव कार्य में जुटी है|

हादसे के बाद हाइवे पर लगा एक किमी लंबा जाम

बताया गया कि टक्कर के बाद दोनों ही वाहनों से आग के गुब्बार निकलने लगे. सूचना पर अनादरा पुलिस मौके पर पहुँची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. हादसे के बाद हाइवे पर क़रीब एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया. अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान ने बताया की कांडला हाइवे पर टैंकर और ट्रेलर की टक्कर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद भीड़ को दूर किया. ग्रामीणों ने टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया. घटना की सूचना दमकल को दी गई जिसपर दमकल के पहुंचने के बाद आग पर क़ाबू पाया गया.आग पर क़ाबू पाने के बाद टैंकर में एक कंकाल मिला. अब तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है| इसे अनादरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है| पुलिस मामले की जाँच कर रही है| प्रत्यक्षदर्शी इकबाल खान ने बताया कि ट्रेलर उसके वाहन के आगे चल रहा था एवं सामने की तरफ़ से आ रहा टैंकर ओवरटेक करते हुए आगे चल रहे ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गया. इसके बाद पीछे चल रहा ट्रेलर भी उससे टकरा गया|

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- कैसे हुआ हादसा

सामने हुई टक्कर को देख उसने अपना वाहन रोक कर दोनों वाहनों के पास पहुंचा. तब तक ट्रेलर के अंदर के दोनों व्यक्ति बाहर निकल चुके थे| वहीं टैंकर के अंदर से एक व्यक्ति को उसने बाहर निकाल दिया| उनका कहना है कि निकले हुए व्यक्ति ने कहा कि टैंकर में एक और व्यक्ति है| पर जब तक वह वापस पहुंचता तब तक दोनों ही वाहनों में आग लग चुकी थी| फिर भीषण आग में एक युवक की गाड़ी में जलकर मौत हो गई. उसके पहचान की कोशिश की जा रही है|

Facebook Comments