Thursday 22nd of October 2026 03:52:56 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Apr 2024 4:42 PM |   667 views

केबीसी 16 का रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल 2024 रात 9 बजे से शुरू होंगा

सोनी टीवी का चर्चित क्विज रियलिटी शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) अपने 16वें सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने जा रहा है| हाल ही में सोनी टीवी के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर, इस शो का प्रोमो पोस्ट करते हुए केबीसी 16 के रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी गई है|

इस वीडियो के मुताबिक अमिताभ बच्चन के केबीसी 16 का रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल 2024 रात 9 बजे से शुरू होने जा रहा है| केबीसी के रजिस्ट्रेशन की घोषणा के बाद अब अमिताभ बच्चन के फैन्स इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

दरअसल अमिताभ बच्चन के फैन्स को कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 16 के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा| क्योंकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन का ये शो अगस्त के दूसरे हफ्ते से यानी 5 अगस्त 2024 से शुरू हो सकता है| हालांकि इस बारे में चैनल या अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं की गई है| रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेकर्स की तरफ से शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट का चयन किया जाएगा और 75 प्रतिशत कंटेस्टेंट के साथ शो की शूटिंग पूरी होने के बाद ही ये शो ऑन एयर होगा|

दरअसल पिछले साल ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15′ के आखिरी एपिसोड में दर्शकों को अलविदा कहते हुए अमिताभ बच्चन भावुक हो गए थे. उन्हें इस तरह से देखकर कइयों ने ये अंदाजा लगाया था कि ये अमिताभ बच्चन का आखिरी शो होगा| लेकिन इन सभी को झूठा साबित करते हुए अमिताभ बच्चन ने टीवी पर वापसी की है| लोगों की प्यार की वजह से अमिताभ बच्चन ने ‘आना पड़ेगा फिर एक बार’ कहते हुए इस कमबैक का फैसला लिया है| अगस्त 2024 में फिर एक बार नए अंदाज में वो दर्शकों को मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे|

Facebook Comments