Tuesday 30th of April 2024 02:34:06 PM

Breaking News
  • बैंड बाजे के साथ विदाई करेंगे , अखिलेश यादव का बीजेपी पर वॉर , बोले – ये 2014 में आये थे 24 में चले जायेंगे |
  • सारण से रोहिणी आचार्य ने किया नामांकन , लालू भी रहे मौजूद |
  • दुबई दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल बना | इसमें 400 गेट और पांच रन वे है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Apr 2024 6:44 PM |   274 views

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए- मोतीलाल

देवरिया -आज विधानसभा देवरिया का कार्यकर्ता बैठक किया गया । मुख्यअतिथि  मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिये चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए।मजबूत लोकतंत्र मजबूती से देश और आम जनता का विकास करता है ब्यवस्था परिवर्तन के सवाल को लेकर देवरिया लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगा।
 
राष्ट्रीय मुख्यमहासचिव व प्रत्याशी लोकसभा देवरिया  के प्रत्याशी अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि देवरिया लोकसभा के स्थानीय सवालों के साथ आर्थिक प्रजातंत्र लागू कराने की लड़ाई करेंगे।राष्ट्रीय महासचिव सरदार कन्हैया सिंह ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को सामाजिक सुरक्षा भत्ता मिले तभी आर्थिक प्रजातंत्र का सपना पूरा होगा।
 
प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल एक आंदोलन है ब्यवस्था परिवर्तन, आर्थिक प्रजातंत्र, सामाजिक न्याय व सामाजिक सुरक्षा की लड़ाई लड़ रहा है,मुफ्त व समान शिक्षा प्रणाली लागू हो प्रमुख चुनावी सवाल होंगे।
 
ओमप्रकाश ने कहा कि जनता के सवाल का को अंगीकृत करना होगा। रमाशंकर चौरसिया ने कहा कि भाईचारा को बचाने और समानता का राज्य स्थापित करेंगे।
 
जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाहा ने जनता से लोकतंत्र बचाने की अपील करके बहुमूल्य मत मांगना होगा।
 
बैठक को  मैनेजर कुशवाहा,हरिनारायण कुशवाहा,मोतीलाल, रामअशोक,रामकल्प,प्रमोद मौर्य,एड हरिशंकर, रामविलास कुशवाहा इत्यादि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 
 
Facebook Comments