Sunday 22nd of March 2026 04:08:30 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Apr 2024 5:59 PM |   702 views

अलवर में प्रियंका गांधी का विशाल रोड शो, हजारों की संख्या में उमड़े लोग

अलवर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में अलवर शहर में सोमवार दोपहर अपना रोड शो शुरू किया. रोड शो में प्रियंका गांधी एक खुली छत वाले वाहन में सवार हुईं. उनके साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव और भंवर जितेंद्र सिंह भी रहे|

सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने कांग्रेस नेताओं का अभिवादन किया. बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में नारे लगाते हुए साथ चल रहे थे| कांग्रेस ने इस सीट से ललित यादव को उम्मीदवार बनाया है जो विधायक भी हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं| इस रोडशो के बाद प्रियंका का बांदीकुई में जनसभा करने का कार्यक्रम है|

अलवर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने इस बार युवा विधायक ललित यादव को मैदान में उतारा है. उनके सामने भाजपा के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव हैं. इस सीट पर मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है|

राजस्थान में प्रचार की जिम्मेदारी प्रियंका गाँधी ने संभाली हुई है| कल उन्होंने जालोर सिरोही से लोकसभा प्रत्याशी वैभव गहलोटत के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया था |

Facebook Comments