Monday 7th of September 2026 06:23:00 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Apr 2024 5:08 PM |   578 views

ऐसा नहीं है कि तब्बू को कभी प्यार नहीं हुआ

तब्बू की फिल्म क्रू हाल ही में रिलीज हुई है जिसमें करीना कपूर खान का लीड रोल है. फिल्म में तब्बू के रोल की खूब चर्चा भी हो रही है| एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में इतना लंबा वक्त हो चुका है| एक्ट्रेस आज भी अपने क्रॉफ्ट का खास खयाल रखती हैं और फिल्मों का सेलेक्शन भी बहुत सोच-समझकर करती हैं| तब्बू के करियर की शुरुआत में उन्हें लेकर बोनी कपूर ने एक फिल्म बनाई थी| इसमें उन्होंने अपने छोटे भाई संजय कपूर को तब्बू के अपोजिट साइन किया था| लेकिन फिल्म को बनने में काफी समय लग गया|

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जो 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं लेकिन अपने जीवन में अभी तक कुंआरे हैं| इसमें एक नाम तब्बू का भी है| लेकिन ऐसा नहीं है कि तब्बू को कभी प्यार नहीं हुआ| आज से 3 दशक पहले तब्बू भी अपने को-स्टार संजय कपूर के प्यार में पड़ गई थीं| सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर न जाने क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए. अबतक दोनों के अलगाव की वजह का खुलासा नहीं हो सका है|

फिल्म की बात करें तो संजय कपूर के करियर की ये शुरुआती फिल्मों में से एक थी और तब्बू भी उस दौरान नई-नई थीं| फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी. फिल्म का निर्देशन दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक ने किया था और ये फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई थी| फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी, सईद जाफरी, दलीप ताहिल और गोविंद नामदेओ जैसे स्टार्स शामिल थे| बता दें कि मणि रत्नम और शेखर कपूर पहले ही इस फिल्म का निर्देशन करने से मना कर चुके थे| वहीं क्रू फिल्म की बात करें तो फिल्म रिलीज हो गई है और इसे फैंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है|

Facebook Comments