Sunday 22nd of March 2026 05:25:45 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 31 Mar 2024 4:46 PM |   379 views

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने क्यूआर कोड स्कैनर की शुरुआत की

लखनऊ:- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए रेलवे क्यूआर कोड स्कैनर की शुरुआत की है। भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर जनरल टिकट के लिए एटीवीएम यानी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की शुरुआत की है। इस मशीन की मदद से मेट्रो स्टेशनों की तरह अब सामान्य रेलवे स्टेशनों पर भी स्मार्ट कार्ड और यूपीआई QR कोड के माध्यम से जनरल टिकट या प्लेटफार्म टिकट लिया जा सकता है।

इसमें Paytm, Google Pay और Phone Pay जैसे प्रमुख UPI मोड के जरिए भुगतान किया जा सकता है। यह सुविधा उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के 28 स्टेशनों, प्रयागराज मंडल के 23 स्टेशनों और वाराणसी मंडल सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जल्द ही इस सुविधा को उन सभी स्टेशनों पर बहाल किया जाएगा, जहां पर यात्रियों की भारी भीड़ होती है।

Facebook Comments