Monday 1st of December 2025 03:20:37 PM

Breaking News
  •  सोनिया -राहुल पर नई FIR के बाद कांग्रेस का तीखा हमला ,EC पर भी साधा निशाना |
  • तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी भारी बारिश से तीन लोगो की मौत |
  • अनंत गोएंका 2025-26 के लिए फिक्की अध्यक्ष बने |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Mar 2024 5:32 PM |   267 views

राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ने बनाई मेनिफेस्टो कमेटी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है| राजनाथ सिंह के अलावा इस कमेटी में 27 नेताओं के नाम शामिल है| इस कमेटी में यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे हिंदी हार्ट लैंड वाले राज्यों के साथ-साथ दक्षिण और पूर्व भारत के राज्यों के नेताओं को भी शामिल किया गया है| यह कमेटी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र तैयार करेगी|

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है| जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक की जिम्मेवारी दी गई है| साथ ही केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है|

बीजेपी की मेनिफेस्टो कमेटी में राजस्थान के तीन नेता

इस लिस्ट में राजस्थान से तीन नेताओं के नाम शामिल हैं| जिसमें पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम भी है| वसुंधरा के अलावा राजस्थान से बीजेपी की मेनिफेस्टो कमेटी में केंद्रीय कानून मंत्री और बीकानेर लोकसभा सीट के प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल शामिल हैं| इसके अलावा अलवर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारे गए भूपेंद्र यादव को भी घोषणा पत्र कमेटी में शामिल किया गया है|

Facebook Comments