Thursday 22nd of October 2026 08:14:08 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Mar 2024 4:53 PM |   641 views

समीर वानखेड़े ने राखी सावंत के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया

मुंबई एनसीबी के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार राखी सावंत के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया है| समीर वानखेड़े ने वकील काशिफ अली खान पर भी केस किया है| उनका आरोप है कि राखी और काशिफ अली खान ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है|

मानहानी की याचिका में समीर वानखेड़े ने एक इंटरव्यू का ज़िक्र किया है| उन्होंने कहा है कि काशिफ अली खान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जानबूझकर झूठ बोला और जो बयान दिया वो आधारहीन थे| याचिका में काशिफ के बयान का ज़िक्र है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि समीर वानखेड़े मीडिया को लेकर ऑबसेस्ड हैं और सेलिब्रिटीज़ को टारगेट करते हैं|

उन्होंने अवमानना याचिका में 11 लाख रुपये के हर्जाने की मांग की है. ये भी दावा है कि काशिफ अली खान ने अपने सोशल मीडिया अकाइंट इंस्टाग्राम पर भी उसी तरह के कंटेंट को पोस्ट किया और उनके पोस्ट को राखी सावंत ने शेयर किया| इससे उनके साख को नुकसान पहुंचा है. बता दें कि काशिफ अली खान उस मुनमुन धनेचा के वकील हैं, जिन्हें 2021 के क्रूज़ ड्रग्स रेड मामले में समीर वानखेड़े की टीम ने गिरफ्तार किया था|

याचिका में समीर वानखेडे़ ने कहा, “बचाव पक्ष (काशिफ अली खान और राखी सावंत) ने बिना तथ्यों की जांच किए अपमानजनक बयान दिए| याचिका में ये भी आरोप लगाया गया है कि काशिफ अली खान का मकसद ये था कि उस वक्त उनके क्लाइंट के खिलाफ जो केस चल रहा था और जिसमें उनकी क्लाइंट आरोपी थीं, उसको लेकर लोगों के मन को पूर्वाग्रह से भर दिया जाए |

Facebook Comments