Thursday 22nd of October 2026 08:49:36 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Mar 2024 4:46 PM |   694 views

अलग हुए सपा और अपना दल के रास्ते, अखिलेश का ऐलान

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन का एक और साथी अलग हो चुका है। दरअसल, समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद ऐलान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और अपना दल कमेरावादी के बीच अलायंस टूट चुका है। उन्होंने कहा कि 2022 में गठबंधन था लेकिन 2024 में नहीं है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि लोकसभा चुनाव में अपना दल कमेरावादी और समाजवादी पार्टी के रास्ते बिल्कुल अलग-अलग है। 

आपको बता दें कि अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के सिराथू से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। राज्यसभा चुनाव के दौरान दोनों दलों की नाराजगी खुलकर सामने आई थी। अंतिम समय में पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान किया था। लेकिन अपना दल कमेरावादी लगातार इंडिया गठबंधन से उत्तर प्रदेश में तीन सीटों की मांग कर रहा था। उसके द्वारा 3 सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने का ऐलान भी किया जा चुका था। 

इसी के बाद से गठबंधन को लेकर लगातार आशंकाओं का दौर जारी था। आज अखिलेश यादव ने खुद ही गठबंधन को लेकर सस्पेंस खत्म कर दिया। अपना दल ने मिर्जापुर सीट पर भी दावा ठोका था।

हालांकि समाजवादी पार्टी ने उसे पर अपना प्रत्याशी बुधवार को ऐलान कर दिया जिससे दोनों दलों के बीच की दरार खुलकर सामने आ गई थी। बुधवार को अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि आज गठबंधन के तहत हम अपनी तीन सीटें फूलपुर, मिर्ज़ापुर, कौशांबी घोषित कर रहे हैं। इन तीन सीटों तक हमारी बातचीत इंडिया गठबंधन से हुई थी और हम लगातार इंडिया गठबंधन से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि  तीन सीटों के लिए हम लगातार इंडिया गठबंधन से बात कर रहे हैं। 

Facebook Comments