Tuesday 13th of October 2026 09:42:14 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Mar 2024 4:47 PM |   743 views

एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भाटपाररानी -आज देवरिया के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण  में पृथ्वी विज्ञान, भारत सरकार के सौजन्य से श्री बजरंगबली स्मारक शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा किसानों को कृषि तकनीक परामर्श  विषय पर  एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मांधाता सिंह कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हाना, देवरिया रहे |

मुख्य अतिथि द्वारा  किसानों को बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के विकास के लिए किसान सम्मन निधि, फसल बीमा योजना, पशु बीमा योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, प्राकृतिक खेती एवं मोटे अनाज उत्पादन जैसी अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है ताकि कम लागत में अधिक अधिक से अधिक आमदनी किसानों को प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम के अध्यक्षा  राजाराम यादव ग्राम प्रधान बड़का गांव ने किया | कार्यक्रम के दौरान मीरा सिंह ग्रामीण जनता शिक्षा सेवा संस्थान खंडवा बलिया द्वारा किसानों को संबोधित किया गया |

कार्यक्रम में स्वामीनाथ प्रसाद ग्राम प्रधान मल्हनी   अवधेश यादव ग्राम प्रधान मल्हाना, सुशीला देवी,  त्यागी ,  जितेन्द्र कुमार,  शिव कुमार के साथ साथ 200 किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया |

कार्यक्रम का संचालन रामप्यारे प्रजापति अध्यक्ष  बजरंगबली स्मारक शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा क्या गया है |

Facebook Comments