Sunday 6th of September 2026 05:22:49 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Mar 2024 6:09 PM |   531 views

किसानों ने पूर्व सांसद रामकिशुन यादव से जेल के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में उनके आवास पर मिले

चन्दौली:-क्षेत्र के सकलडीहा तहसील के बर्थरा खुर्द के दर्जनों किसान रविवार को गांव में बनने वाले प्रस्तावित जेल के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में पूर्व सांसद रामकिशुन से बौरी स्थित उनके आवास पर मिले। इस पर पूर्व सांसद ने तत्काल जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे से मोबाइल से वार्ता की। जिन्होंने किसानों के समस्याओं के समाधान का आस्वासन दिया।

इस दौरान किसानों ने कहा कि उनके गांव की उपजाऊ जमीन पहले ही पुलिस लाइन के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। जिनकी रजिस्ट्री भी चल रही है। निर्माण कार्य भी जल्द होने की संभावना है। गांव के सिवान में जेल बनाने के लिए भी जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव दिया है। कहा कि यदि जेल के लिए जमीन का अधिग्रहण हुआ तो गांव के 60 प्रतिशत से अधिक किसान पूरी तरह से भूमिहीन हो जाएंगे। जिनके सामने संकट आ जाएगा। कारण कि पूर्व में भी पुलिस लाइन के लिए जमीन ली जा चुकी है। किसानों की समस्या के बाबत पूर्व सांसद रामकिशुन ने तत्काल जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे से मोबाइल से वार्ता की।

पूर्व सांसद ने उक्त प्रस्ताव को निरस्त करने का आग्रह किया। अन्यथा की स्थिति में जिलाधिकारी से सर्किल रेट बढ़ाकर उसके तहत चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिले की नवीन परियोजनाओं के लिए बढ़े हुए सर्किल रेट के तहत मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने मांग पूरी न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना व विरोध प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी दी।

इस मौके पर अजीत शंकर तिवारी, धर्मेंद्र, महेन्द्र यादव, डीएन यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, जमुना पांडेय, अवधेश मौर्य, मुसाफिर शर्मा, दुलारे पांडेय, अशोक सिंह, घुरहू राम आदि मौजूद रहे।

Facebook Comments