Thursday 22nd of October 2026 08:52:02 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2024 4:45 PM |   560 views

डीएम ने ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज 4 के अंतर्गत वॉकाथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देवरिया-  भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई)नई दिल्ली के निर्देश पर ’ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज 4’ के अंतर्गत, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं तत्क्रम में जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह के आदेश एवं निर्देशन में ईट राइट क्रिएटिविटी चैलेंज 4 के अंतर्गत वॉकाथन का आयोजन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया द्वारा वृहद स्तर पर किया गया। वॉकाथन को कलेक्ट्रेट प्रांगण से जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
 
उपरोक्त आयोजन में जीआईसी देवरिया के छात्र, स्काउट गाइड्स, 49 बटालियन एनसीसी देवरिया के कैडेट्स, आशीष पैरामेडिकल कॉलेज देवरिया की छात्राएं तथा रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सदस्यों समेत कुल 150 लोगों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
 
जिलाधिकारी ने इस तरह की कार्यक्रम को वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक बताया तथा वर्तमान परिवेश में सुरक्षित खाद्य पदार्थों के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु समय-समय पर आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
 
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए खाद्य सुरक्षा से संबंधित नारों को दोहराया गया, स्काउट गाइड के बैंड के साथ एनसीसी व पैरामेडिकल स्टूडेंट के साथ यह वॉकाथन प्रारंभ होते हुए बस स्टैंड, सिविल लाइन,  कोतवाली रोड पर देवरिया की जनता स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भोजन का संदेश देते हुए जिला परिषद देवरिया के प्रांगण में समाप्त हुआ।
 
रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के हिमांशु सिंह ने खाद्य सुरक्षा के विषय में मोटे अनाज से संबंधित स्लोगन ,कम चीनी, कम नमक और कम तेल के स्लोगन को नारा लगाते हुए आगे बढ़ाया ,पुलिस बल एवं ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर एवं कांस्टेबल ,सुरक्षा एवं सुगम यातायात हेतु रैली में उपस्थित रहे तथा सफलता पूर्व वॉकाथन को संचालित कराये। 
 
जीआईसी देवरिया के स्काउट गाइड, एनसीसी के छात्र तथा अध्यापक आर के गोरे अध्यापक बृजेश मिश्रा एवं आशीष पैरामेडिकल कॉलेज देवरिया के प्रधानाचार्य डॉ. सी डी चौरसिया, लेक्चरर प्रज्ञा पांडे, लेक्चरर दीपिका राव तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य)ii विनय कुमार सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा सम्मिलित थे तथा मुख्य सहायक के रूप में खाद्य सहायक राम भरत यादव वाहन चालक रमेश यादव एवं कलेक्ट्रेट परिवार भी सम्मिलित रहे।
Facebook Comments