Sunday 22nd of March 2026 04:04:40 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Mar 2024 4:43 PM |   647 views

पर्यटक शाम 6 बजे तक अमृत उद्यान का भ्रमण कर सकेंगे

उद्यान उत्सव-1, 2024 के तहत राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 31 मार्च 2024 तक जनता के देखने के लिए खुला है। अब पर्यटक सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10.00 बजे से शाम 06.00 बजे (अंतिम प्रवेश-शाम 5.00 बजे) तक उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। पहले यह सुबह 10.00 बजे से शाम 5.00 बजे के बीच खुला रहता था और अंतिम प्रवेश- शाम 4.00 बजे होता था।

भ्रमण के लिए बुकिंग https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/visit/amrit-udyan/rE पर की जा सकती है। भ्रमण करने वाले पर्यटकों को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के पास सुविधा काउंटर या सेल्फसर्विस कियोस्क पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा।

( PIB )

Facebook Comments