Tuesday 8th of September 2026 06:17:30 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Feb 2024 6:02 PM |   496 views

सेप्टिक टैंक की सफाई हर तीन साल पर कराए- अलका सिंह

देवरिया -नगर क्षेत्र में शासन के निर्देशानुसार व्यापक जन सहभागिता एवं स्वच्छ भारत मिशन को एक जन आन्दोलन बनाने हेतु आज नगर पालिका परिषद देवरिया के एफ. एस. टी. पी. पर स्कूल के छात्राओं का परिचायात्मक दौरा (एक्सपोजर विजिट) का आयोजन किया गया |
 
उक्त कार्यक्रम में छात्राओं को एफ. एस. टी. पी. के कार्य करने विषयगत एवं उसकी उपयोगिता के सम्बन्ध में बताया गया तथा वहां लगे मशीनों को चला कर भी दिखाया गया|
 
साथ ही छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया गया की सभी सेप्टिक टैंक की सफाई हर तीन साल पर कराए एवं सेप्टिक टैंक की सफाई हेतु नगर पालिका के ही डीस्लज वाहन का उपयोग करें । उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की सम्पूर्ण सफलता हेतु जन जागरूकता एवं व्यापक जन भागीदारी पर जोर दिया गया जिससे सामान्य जनमानस स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ कर इसके लक्ष्यों को घर -घर पहुॅचाना आवश्यक है।
 
इसके अतिरिक्त सम्बन्धित् वार्ड के सभासद  बृजेश यादव द्वाराआम जनमानस की सहभागिता हेतु विशेष बल दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक  राजीव शुक्ला,  राज प्रताप सिंह, वरिष्ठ सफाई लिपिक  काशीनाथ पाण्डेय,एस०बी०एम०को–आर्डिनेटर  मनीष कुमार श्रीवास्तव,  राजन सिंह एवं सफाई अनुभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।
Facebook Comments