Friday 23rd of October 2026 05:26:30 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2024 5:44 PM |   542 views

जिलाधिकारी ने किया एफडीआर तकनीक से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण

देवरिया- कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के एफडीआर टेक्नोलॉजी के अन्तर्गत निर्माणाधीन पैकेज संख्या यूपी 20129 सम्पर्क मार्ग टी 6- भटनी से बैकुण्ठपुर का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
 
इस दौरान ग्राम सभा अहिरौली में एफडीआर के कार्य प्रगति में पाया गया कि मार्ग पर रिक्लेमर मशीन चल रहा था। साइट पर कार्य मानक के अनुरूप पाया गया। डीएम ने कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि 898.91 लाख रुपये की लागत स 9.5 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। कार्य को 16 अप्रैल 2024 तक पूर्ण होना है।
 
मौके पर अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग,  श्वेता मौर्या, सहायक अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, पी०आई०यू०, देवरिया, मनीष कुमार, शिवा सिंह, अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, पी०आई०यू०, देवरिया व अन्य मौजूद रहे।
Facebook Comments