Monday 29th of April 2024 01:05:19 PM

Breaking News
  • मुम्बई पुलिस ने अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार |
  • बीजेपी संविधान में बदलाव करने के लिए चाहती है 400 से अधिक सीटे |
  • अलास्का की छोटी पर चढ़ाई करते वक़्त गिरे पर्वतारोही , शव बरामद | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Feb 2024 6:24 PM |   118 views

भरतपुर के किसान ने मंगाया इजरायल से गेंहू का अनोखा बीज,फसल देख कृषि अधिकारी हुए हैरान

भरतपुर :अधिकांश तौर पर देखा जा रहा है कि किसान कृषि के अलावा अन्य विकल्प की तलाश में लगा हुआ है| लेकिन कुछ किसान ऐसे हैं जो कृषि में नए-नए प्रयास कर कम लागत में अधिक मुनाफा लेने के साथ अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में लगे हुए है| एक ऐसा ही किसान है राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव पीपला निवासी दिनेश चंद तेंगुरिया| जिसने पारंपरिक फसल गेहूं में नए प्रयास किए हैं|

इजरायल से मंगाया ये अनोखा बीज

भरतपुर के किसान ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से इजरायली गेहूं का बीज मंगाया| एक बीघा जमीन में विदेशी गेंहू की फसल उगाई. इजरायली गेहूं की बाली अन्य गेहूं की बाली से तीन गुना बड़ी है| जिसे आसपास के किसानों के साथ कृषि अधिकारी भी देखकर चकित हैं| किसान दिनेश चंद तेंगुरिया ने बताया कि हमारे एक एक रिश्तेदार हैं, जिनका विदेशों में आना-जाना लगा रहता है| उनके द्वारा ही इजरायल के गेंहू का बीच 10 किलो 700 रुपए की कीमत में मंगाया था| इसे  उगाया जा सकता है  हर मिट्टी में |

इस बीज की एक खासियत है| यह अन्य किस्म के गेहूं की बालियों की लंबाई 4 से 5 इंच होता है| जबकि इजरायली गेंहू की बाली की लंबाई 8 से 12 इंच होती है| अन्य गेहूं की किस्म की बजाय इसमें तीन गुना मुनाफा होता है| देश का किसान विभिन्न कंपनियों के बीज को अपना रहा है लेकिन फिर भी मुनाफा नही हो पा रहा है| किसान ने बताया कि हमने करीब एक बीघा जमीन में इजरायली गेंहू की खेती करने का प्रयास किया है| इजरायली गेहूं सभी प्रकार की मिट्टी में उपज सकता है| 150 दिन की यह फसल है| 25 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक लगाई जा सकती है|

इसका स्वाद भी आम गेंहू की तरह

इसकी देखभाल भी बेहद जरूरी है. पहला पानी 20 दिन में लग जाना चाहिए और एक एकड़ में 5 किलो बीज काफी है| इसका स्वाद आम गेंहू की तरह ही है| एक एकड़ में इसकी पैदावार 100 मन यानि 40 किविंटल के करीब होती है| चावल के समान मोटा दाना है और वजन भी अधिक होता है|

उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी आय दुगनी करने के नए-नए प्रयास करने होंगे, जो मैने भी किया है| इस फसल को देखने के लिए आस पास के किसानों सहित जिले के कृषि अधिकारी भी आ चुके हैं| साथ ही उन्होंने कहा कि अपनी खेती में कम से कम रासायनिक खाद का उपयोग करें| जिससे लोगो की सेहत पर कोई असर नहीं पड़े और जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़े.किसान को पसंद आ रही है ये फसल|

अन्य किसान गोविंद ने बताया कि आस पास के किसान इस फसल को देखने के लिए आ रहे है| साथ ही वह अपने साथ अन्य गेहूं की फसल की बाली लाकर इजरायली गेहूं की बाली से नापकर देखते है| जो लोग 8 से 12 इंची गेंहू की बाली नहीं होने की बात नहीं मानते हैं. उन्हें फोटो ले जाकर दिखाते है| इस फसल के बारे में भी किसान जानकारी कर रहे हैं और अच्छी पैदावार को देखते हुए, वह भी इस फसल को लगाने का मन बना चुके हैं| यह फसल करीब 15 से 20 दिन में पककर तैयार हो जाएगी|

Facebook Comments