Thursday 22nd of October 2026 07:13:37 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Feb 2024 5:01 PM |   762 views

पाकिस्तान के नए डिप्टी स्पीकर गैर-मुस्लिम नवीद एंथोनी होंगे

पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव करवाए गए थे, जिसके बाद चुनाव में धांधली के आरोप लगे और सियासी ड्रामा देखने को मिला| आखिरकार सरकार के गठन की खबर सामने आ गई हैं| स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने यानी मार्च के शुरुआती हफ्तों में पाकिस्तान में गठबंधन की सरकार बनाई जाएगी| यह गठबंधन पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के बीच होगी| इस दौरान पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने नए निर्वाचित सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है|

पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार ऐसा चयन होने जा रहा है, जो पहले कभी नहीं हुआ. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने 23 फरवरी को एक आधिकारिक घोषणा की, जिसमें उन्होंने सिंध विधानसभा में पहली बार किसी गैर-मुस्लिम को डिप्टी स्पीकर को चुना है. नए डिप्टी स्पीकर नवीद एंथोनी होंगे|

विभाजन से पहले साल 1946 में सिंध में पहले गैर-मुस्लिम को डिप्टी स्पीकर को चुना गया था. बिलावल भुट्टो ने बताया कि 24 फरवरी को सिंध के विधानसभा सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे| डिप्टी स्पीकर के अलावा मुख्यमंत्री के पद पर सैयद मुराद अली शाह और सैयद अवैस शाह को अध्यक्ष के पद के लिए निर्वाचित किया गया है| पार्टी के अध्यक्ष ने चुने गए सभी सदस्यों से अपने पिछले कार्यकाल से कई गुना बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की और इसके साथ ही प्रांत में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने की भी बात कही है|

नवीद एंथोनी एक रोमन कैथोलिक हैं और उन्हें साल 2018 में पाकिस्तानी आम चुनाव में अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीट पर सिंध की प्रांतीय विधानसभा के लिए चुना गया था, जिसके बाद वह 13 अगस्त साल 2018 से लेकर 11 अगस्त साल 2023 तक सिंध की प्रांतीय विधानसभा के सदस्य रहे| नवीद को धार्मिक अल्पसंख्यकों को सीटें अलॉट करने के पाकिस्तान के कानून के तहत चुना गया था| बिलावल भुट्टो जरदारी ने यह फैसला बिलावल हाउस में पीपीपी सिंध की संसदीय दल की बैठक के दौरान किया| उन्होंने बैठक के दौरान कई जरूरी मुद्दों पर भी बात की|

उन्होंने इस बार प्रांतीय सरकार को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया, साथ ही उन्होंने साल 2022 में आई बाढ़ के दौरान नष्ट हुए स्कूलों को वापस से बनवाने की बात पर भी जोर दिया|

Facebook Comments