Thursday 22nd of October 2026 09:51:10 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Feb 2024 6:31 PM |   358 views

भिक्षु संघ को दान देना अत्यन्त पुण्य का कार्य है- ज्ञानेश्वर

कुशीनगर -भिक्षु संघ को दान देना अत्यन्त पुण्य का कार्य है।इससे उपासक को धम्म तथा यश का लाभ होता है। बुद्ध विहार इसके माध्यम से पोषित होता है। संघ इसके द्वारा समाज निर्माण तथा धम्म प्रचार का कार्य करता है।

उपरोक्त बातें कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर ने थाई संघ के दानदाताओ द्वारा श्रीलंका बुद्ध विहार में नवनिर्मित भवन के अवसर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए कहा।इस अवसर पर राजकीय थाई विहार कुशीनगर के विहराधिपति फ्रा चखुन सोंगपोंग ने भी उपस्थित समूह को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में थाई परिवार के भिक्षु फ्रा अचान सोंगक्रान, भिक्षु कित्तियूमा तथा भिक्षु संघ उपस्थित रहा। थाई महाविहार के मुख्य ट्रस्टी नारोंगलित और सोकरित, सतछाई ने फीता काट कर श्री लंका बुद्ध विहार कुशीनगर में नवनिर्मित 11कमरों को भिक्षु नन्द रतन को समर्पित किया।दीप प्रज्वलन तथा मैत्री सुत्त का पाठ करने के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंच का संचालन भिक्षु शान्ति ने किया ।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भिक्षु आलोक, भिक्षु अशोक, ओमप्रकाश कुशवाहा, सन्तोष कुशवाहा डॉ एस के कुशवाहा, डॉ निगम मौर्य, कन्हैया कुशवाहा, रामगति प्रजापति, हंसराज कुशवाहा ,बृजेश कुशवाहा,आदित्य समेत बड़ी संख्या में उपासक मौजूद रहे।

Facebook Comments