Thursday 22nd of October 2026 10:23:30 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Feb 2024 4:45 PM |   1053 views

राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य -व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष सप्त दिवसीय शिविर के अंतिम दिन का आयोजन यिका गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।
 
मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्र युवाओं के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य है। आर०बी० राव ने विश्वविद्यालय में एन०एस०एस० की शुरूआत 24.09.1969 की थी आज पूरे देश के कालेज एवं महाविद्यालय में यह संचालित है। एन०एस०एस० का एक मात्र उद्देश्य युवा छात्राओं को सामुदायिक सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए अनुभव प्रदान करना है।
 
इस अवसर पर संजना एवं अंतिमा ने राष्ट्र गान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत को गाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने छात्राओं से फीड बैक लिया एवं शिविरार्थी को शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं शिविरार्थी उपस्थित रही।
Facebook Comments