Friday 23rd of October 2026 01:06:52 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Feb 2024 6:06 PM |   504 views

मतदान एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रकिया है- डॉ हरीश

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठें दिवस में दो सत्रों का संचालन किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।
 
उन्होने कहा कि मतदान एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रकिया है। जिसके माध्यम से नागरिक अपने नेता चुनने और सरकार का नेतृत्व करने का अधिकार प्राप्त करते है। लोकतंत्र के इस समर्पण अत्यंत आवश्यक मतदाता जागरूकता एक समर्थनीय समाज और सशक्त लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।
 
द्वितीय सत्र में डॉ० अभिषेक कुमार असि०प्रो० (हिन्दी) ने अपने बौद्धिक सत्र के व्याख्यान में कहा कि योग वर्तमान समय की अनिवार्य आवश्यक है सबसे पहले अपने श्वास एवं प्रश्वास की किया के द्वारा अपने ध्यान को बढाना होगा। उससे जीवन से संबंधित तनाव की प्रक्रिया को कम किया जा सकता हैं योग के अभ्यास और सामूहिक कल्याण से छात्राओं का विकास एवं उन्नति संभव है। हमारे दैनिक जीवन में योग को जन्म देने से हम दवाओं पर निर्भरता को कम कर सकते है।
 
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह, डॉ० जनार्दन झा, डॉ० कमला यादव एवं शिविरार्थी उपस्थित रहे।
Facebook Comments