Thursday 22nd of October 2026 11:14:39 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Feb 2024 5:22 PM |   615 views

पकड़ा गया मुन्ना भाई,अरविंद की जगह परीक्षा दे रहा था रमेश

प्रतापगढ़:-यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई,अरविंद की जगह परीक्षा दे रहा था रमेश,कालेज प्रशासन के सत्यापन के दौरान पकड़ा,पुलिस ने मुन्ना भाई को किया गिरफ्तार,पट्टी कोतवाली में गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा,बिहार राज्य का रहने वाला बताया जा रहा रमेश, नकलची रमेश को पट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, आपको बताते चलें कि कल पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने के लिए रमेश कॉलेज में बैठ गया।

जब रमेश के डॉक्यूमेंट का सत्यापन कराया जाने लगा तो फेस और फिंगरप्रिंट उसके मैच नहीं हुए, कॉलेज प्रशासन को शक हुआ तो उन्होंने और जांच तेज करते हुए पूछताछ किया तो रमेश टूट गया,जिसके बाद पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया, वही प्रिंसिपल की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुन्ना भाई को जेल भेज दिया गया|

आपको बताते चलें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है,परीक्षा के लिए 27 केंद्र प्रतापगढ़ में बनाए गए है,जबकि करीब 54 हजार परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, पुलिस प्रशासन नकल विहीन परीक्षा के लिए लगातार भ्रमण कर जायजा ले रहा है।

Facebook Comments