Monday 7th of September 2026 04:59:19 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Feb 2024 4:11 PM |   384 views

वक्फ पर बोले MLA बालमुकुंद आचार्य, जरूरत नहीं तो बंद कर देना चाहिए

जयपुर। हवामहल विधानसभा से विधायक बालमुकुंद आचार्य का जनता से काफी जुड़ाव है और वह काफी सक्रिय भी हैं। हर दिन वह जनता के बीच रहकर उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को बालमुकुंद आचार्य एक फिल्म के प्रमोशन में पहुंचे थे। जहां उन्होंने वक्फ बोर्ड के सवाल पर बेबाक जवाब देते हुए कहा कि कुछ चीजें गलत होती हैं उसको ठीक करना चाहिए। अगर उनकी आवश्यकता नहीं है तो उन्हें बंद कर देना चाहिए।

‘अब नहीं होगा पलायन’

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि भारत में सब सनातन में विश्वास रखते हैं पर कुछ लोग यहां माहौल खराब करना चाहते हैं। बीजेपी की सरकार में प्रदेश में सुशासन आया है और अब पलायन नहीं होगा। माफिया राज नहीं चलेगा और पेपर लीक नहीं होंगे।बुरी है स्कूलों की स्थिति’

बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कांग्रेस राज में सिर्फ घोटाले ही हुए हैं। प्रदेश में स्कूलों की बुरी व्यवस्था है। मैं कई स्कूलों में होकर आया हूं। बिल्डिंग जर्जर हो रही है। फर्नीचर नहीं है। पाठ्यक्रम की कोई सामग्री नहीं है। कांग्रेस ने सिर्फ घोटाले ही किए है। इसलिए बीजेपी सरकार में स्कूलों के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने आदेश जारी किए हैं।

‘कांग्रेस राज से परेशान थी जनता’

हवामहल विधायक ने कहा कि पिछली सरकार में कई तरह के घोटाले हुए। गहलोत उनको दबाने में लगे रहे। यहां मंत्री कहते थे कि यह मर्दों का प्रदेश है। ऐसे में महिलाओं के साथ दुराचार-दुष्कर्म होता था। इस प्रकार के चरित्र और गंदे बोल वाले यहां मंत्री थे। पांच साल सरकार होटलों में रही और लोगों ने देख लिया इनका चाल चरित्र कैसा है।

‘सूर्य नमस्कार का विरोध’

सूर्य नमस्कार का विरोध करने वाले लोगों को जवाब देते हुए बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने 5 साल तक कुछ नहीं किया। केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। अब बच्चों की भलाई के लिए सूर्य नमस्कार शुरू किया तो इनकों इसमें भी दिक्कत है। सूर्य नमस्कार पूरे शरीर के लिए एक्सरसाइज है। शरीर के साथ मस्तिक अच्छा रहे इसलिए सूर्य नमस्कार आवश्यक है।

 
 
 
 
 
Facebook Comments