Sunday 6th of September 2026 06:40:22 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Feb 2024 4:36 PM |   514 views

मधेपुरा जिले में पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में आने वाले शातिर को दबोचा

बिहार के मधेपुरा जिले में पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में आने वाले शातिर अपराधी पर शिकंजा कसा है. पुलिस की टीम ने कुख्यात बदमाश प्रमोद ततमा को गिरफ्तार कर लिया है| आरोप है कि अपराधी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर अपराधी ने गोलियां बरसाई थीं. इस दौरान पुलिस की टीम बाल-बाल बची है| वहीं पुलिस ने अपराधी के पास से कारतूस और देसी कट्टा भी बरामद किया है|

आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मधेपुरा के एस.पी. संदीप सिंह के निर्देशों पर जिले के अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है| इसी अभियान के चलते 15 फरवरी की देर शाम अपराधी ततमा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इस अपराधी को शंकरपुर के बारयाही गांव से गिरफ्तार किया है|

इस अपराधी का नाम मधेपुरा के कोसी जोन के टॉप-10 अपराधियों की लिस्ट में आता है. इस पर एक दर्जन से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं| पुलिस को नाम न बताने की शर्त पर इस कुख्याती के बारयाही गांव में होने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आ गई और आरोपी को दबोचने के लिए निकल पड़ी| इस दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी ततमा का पीछा करना शुरू कर दिया. इस बीच आरोपी की नजर पुलिस की टीम पर पड़ी और उसने खुद को बचाने के लिए उन पर फायरिंग शुरू कर दी| हालांकि, पुलिस की सूझ-बूझ के बाद उन्होंने अपराधी को दबोच लिया| इस दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी के पास से 5 जिंदा कारतूस और एक देशी कट्टा बरामद किए हैं|

पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी की देर शाम भी इस कुख्यात अपराधी ने मीरगंज चौक पर चौकीदार की नौकरी करके आ रहे एक व्यक्ति पर गोली चलाई और उसकी बाइक लेकर भाग गया था| यह अपराधी आए दिन ऐसी वारदातों को अंजाम देता थे, जो कि लंबे समय से फरार चल था|

Facebook Comments