Sunday 6th of September 2026 11:43:07 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Feb 2024 6:36 PM |   475 views

अवैध कच्ची शराब की छापेमारी में 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियोग पंजीकृत

गोंडा – जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम दनौवा व पाली थाना मोतीगंज में आकस्मिक दबिश दी गई। दबिश के दौरान कुल 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया और मौके पर एक 600 किलो लहन व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किया गया। और आबकारी अधिनियम  की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। 
 
उन्होंने बताया है कि दविश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया। साथ ही 600 किलो लहन नष्ट किया गया। साथ ही शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया गया, तथा आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किया गया। विशेष प्रवर्तन अभियान निरन्तर जारी है। उन्होंने बताया है कि जनपद में अवैध कच्ची शराब की छापेमारी का कार्यक्रम चलता रहेगा।
Facebook Comments