Sunday 6th of September 2026 05:23:38 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Feb 2024 4:25 PM |   503 views

बिहार विधानसभा में लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हुआ आमना सामना

गुरुवार को बिहार विधानसभा में कुछ अलग ही तस्वीर दिखाई दी| बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद गुरुवार को पहली बार लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आमना सामना हुआ| इस दौरान लालू प्रसाद के समर्थक उनके पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे| लालू प्रसाद के साथ ही उनके बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. उनके समर्थक तेजस्वी यादव के लिए भी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे| इन दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थकों का काफिला नजर आ रहा था|

लेकिन इसी दौरान दूसरी तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामने आते दिखाई दिये| उन्होंने लालू प्रसाद यादव को देखा, वहां थोड़ी देर रुके, उनसे हाल चाल पूछा| हाथ जोड़ कर अभिवादन किया और उनके कंधे पर थपकी देकर आगे बढ़ गये| दोनों ने कुछ बातें भी कीं|

मौका राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का था| लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी के दो उम्मीदवारों- मनोज झा और संजय यादव के राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के दौरान विधानसभा पहुंचे थे| इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाहर निकल रहे थे और संजोगवश दोनों का आमना सामना हो गया| नीतीश कुमार ने लालू यादव का मुस्कुरा कर और कंधा थपथपा कर स्वागत किया. इस दौरान दोनों कुछ देर तक बातचीत भी करते हुए दिखाई दिये|

बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद हाल के दिनों में दोनों दलों के बीच काफी तल्खी देखने को मिली थी, लेकिन गुरुवार को राज्यसभा का नामांकन पत्र भरने के दौरान कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव का मुस्करा कर स्वागत किया तो उनके बेटे तेजस्वी यादव ने इस दौरान नंद किशोर यादव का पैर छूकर प्रणाम किया| नवनिर्वाचित स्पीकर नंद किशोर यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनकी कुर्सी तक लेकर जा रहे थे| इसी दौरान तेजस्वी उनके सामने दिखे तो उन्होंने उनके पैर छुए |

Facebook Comments