Thursday 22nd of October 2026 09:52:26 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Feb 2024 5:08 PM |   291 views

34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के जवानों ने डूबते बच्चे की बचाई जान

प्रयागराज:-बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर माघ मेला प्रयागराज में श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुरक्षित संगम स्नान सम्पन्न कराने के लिए जल पुलिस व ‘फ्लड’ कम्पनी के जवानों द्वारा निरन्तर स्थल/जल में भ्रमण करते हुये कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जवानों द्वारा निरंतर गस्त करते हुये श्रद्धालुओं को सावधानी पूर्वक स्नान हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

न क्षेत्र काली सड़क पर लगभग छः वर्षीय एक बालक, नाम शिवा मिश्रा, पिता सियाराम मिश्रा,थाना मोतीगंज, जिला गोंडा का रहने वाला, परिजनों के साथ गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने लगा, नजर पड़ते ही तत्काल ड्यूटी पर मुस्तैद 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी के दलनायक ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में तैनात पीसी हरिकिशुन मौर्य, मुख्य आरक्षी मार्तंड नाथ दुबे, आरक्षी धनंजय यादव एवं आरक्षी वीर अभिमन्यु द्वारा अविलंब प्रतिक्रिया करते हुये अपनी जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय देते डूबते बच्चे को बचा लिया गया।

दलनायक ब्रजेश के नेतृत्व में मौके पर ही बच्चे को सम्यक प्राथमिक उपचार के पश्चात परिजन को सुपुर्द किया गया। मेला क्षेत्र में उपस्थित जनमानस के द्वारा जवानों के किये गये जीवनरक्षक व साहसिक कार्य की अत्यंत प्रशंसा की गयी।

पुलिस उप महानिरीक्षक प्रभारी माघ मेला डॉ0 राजीव नारायण मिश्र IPS के द्वारा जवानों के किये गये सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। 34वीं वाहिनी के सेनानायक पंकज कुमार पांडेय IPS द्वारा अपनी इकाई के जवानों की हो रही प्रशंसा एवं किये गये सराहनीय साहसिक कार्य हेतु बधाई दी गई।

Facebook Comments