Thursday 22nd of October 2026 09:14:06 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Feb 2024 5:17 PM |   737 views

ग्राम पंचायत सचिव का वेतन बाधित, मानक विरुद्ध कार्य पर जताई नाराजगी, लगाई फटकार

देवरिया- मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने आज ग्राम पंचायत कुईया विकास खण्ड भलुअनी में आंगनबाड़ी केन्द्र, आरआरसी सेन्टर, का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारी डीपीओ कृष्णकान्त राय एवं डीपीआरओ सर्वेश कुमार पाण्डेय के साथ किया। 
 
आंगनवाडी केन्द्र कुइया के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन में बीम का लेबल ठीक नही पाया गया। शोक पीट में हनीकाम (जाली) नही पाया गया, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा कार्य अपेक्षाकृत प्रगति लाये जाने हेतु एवं शौचालय का दरवाजे बाहर खुलने के अनुरुप निर्माण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
 
आरआरसी सेन्टर कुईया का कार्य बन्द होने तथा आरआरसी सेन्टर का पार्टीशन एवं नाली का कार्य न पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुये ग्राम पंचायत सचिव रीना भारती का वेतन वाधित करने हेतु उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया।उक्त के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं सचिव को मानक के अनुरुप कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित करते हुये विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी भलुअनी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी (आईएसवी), अवर अभियन्ता  बद्री प्रसाद, सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी  रीचा पाण्डेय, एपी मनरेगा ओंकार सिह, ग्राम पंचायत सचिव रीना भारती तकनीकी सहायक अदभुत शुक्ला, शत्रुमर्दन शाही कन्सल्टिंग ईजिनियर प्रभात सिंह, खण्ड प्रेरक, ग्राम पंचायत प्रधान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Facebook Comments