Sunday 6th of September 2026 04:30:21 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Feb 2024 4:22 PM |   360 views

अगर चौधरी चरण सिंह जिंदा होते तो किसानों पर क्रूरता देख लौटा देते भारत रत्न… डोटासरा ने किया तीखा हमला

जयपुर :किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कानून बनाने को लेकर जबरदस्त आंदोलन कर रहे हैं। 13 फरवरी से शुरू हुए इस आंदोलन के पहले दिन किसान दिल्ली.कूच के लिए बेकाबू होते नजर आए। कई जहगों पर छिटपुट घटनाएं भी हुई।

किसानों पर काबू पाने लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने के साथ ही पानी की बौछारे तक करनी पड़ रही हैं। किसान भी आर-पार की लड़ाई के मूड में लग रहे हैं और पीछे हटने को तैयार नहीं है। किसान आंदोलन को.राजनीतिक पार्टियां भी खूब भुना रही हैं।

मंगलवार को राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इस आंदोलन के पीछे विपक्षी पार्टियों का हाथ बताया था तो अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी के बदले आंसू गैस के गोले ओर पानीकी बौछारें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से किसानों के समर्थन में खड़ी है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह आज होते किसानों पर हो रहे अत्याचार को देखकर भारत रत्न लौटा देते।

Facebook Comments