Thursday 22nd of October 2026 04:14:22 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Feb 2024 7:05 PM |   432 views

कांग्रेस ने कहा है कि हम किसानों को एमएसपी कानून बनाकर उचित मूल्य की गारंटी देंगे

पंजाब-हरियाणा के किसान एमएसपी की लीगल गारंटी समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं| हजारों की संख्या में किसान शंभू बॉर्डर पहुंच चुके हैं. किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने कई लेयर की बैरिकेडिंग कर रखी है| किसान बैरिकेडिंग के हटाने का प्रयास कर रहे हैं| दूसरी ओर किसानों को पीछे हटाने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी दागे गए. किसानों के आंदोलन के बीच कांग्रेस ने बड़ा ऐलान कर दिया है|

कांग्रेस ने कहा है कि हम स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों को एमएसपी कानून बनाकर उचित मूल्य की गारंटी देंगे| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, एमएसपी को कानूनी गारंटी मिलने से 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचेगा| किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है. न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है|

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा, स्वामीनाथन जी को बीजेपी सरकार ने भारत रत्न दिया, लेकिन जिस जीच के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी लगा दी, सरकार उसको लागू करने के लिए तैयार नहीं है| इसका क्या मतलब है? स्वामीनाथन जी की रिपोर्ट में जो दिया गया है वो हम किसानों को देंगे|

दूसरी ओर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ट्वीट कर कहा, कांग्रेस ने ऐतिहासिक प्रण लिया है. हम स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों को एमएसपी कानून बनाकर उचित मूल्य की गारंटी देंगे| इससे 15 करोड़ किसान परिवारों को फायदा पहुंचेगा|

दरअसल, किसानों का कहना है कि सरकार एमएसपी के लिए कानून बनाए जिससे की उसकी गारंटी मिल सके. किसानों के दिल्ली कूच करने से पहले सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ-साथ पीयूष गोयल ने चंडीगढ़ में किसान नेताओं के साथ कई घंटे तक बैठक की, लेकिन बात नहीं बन सकी| किसान एमएसपी की गारंटी और कर्जमाफी पर अड़े हुए हैं| बातचीत बेनतीजा होने के बाद किसान आज दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं|

Facebook Comments