Sunday 6th of September 2026 05:21:17 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Feb 2024 6:37 PM |   526 views

गार्ड विहीन प्रथमा बैंक में महिला कैशियर की गर्दन पर हंसिया रख लाखों की लूट

गोण्डा- मुख्यालय स्थित सिविल लाइन चौकी के समीप प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक पंत नगर शाखा में शुक्रवार दिन में करीब 12 बजे बेखौफ लुटेरे ने बैंक में घुसकर महिला कैशियर के ऊपर हंसिया लगाकर लाखों की नगदी लूटकर चलता बना।

बैंक में दिन दहाड़े हुई इस लूट की घटना से हड़कंप मच गया।आनन-फानन में नगर कोतवाल समेत एसपी व डीआईजी ने घटनास्थल पर पहुंच कर बैंक कर्मियों से पूछताछ की व खुलासे हेतु पांच टीमें गठित कर दी हैं।

बता दें कि,शहर के सबसे सुरक्षित समझे जाने वाले इलाके में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की सिविल लाइन शाखा से एक बाइक सवार लुटेरे ने बैंक कैशियर को हंसिया दिखाकर लाखों रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई इस लूट की सनसनीखेज घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नगर पुलिस समेत डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौके पर पहुंच गए दोनों अधिकारियों ने बैंक कर्मियों से जरुरी पूछताछ की है।वहीं लुटेरे की तलाश में पुलिस की पांच टीमें में लगाई गई हैं।

बैंक कर्मियों के मुताबिक बैंक की शाखा में शुक्रवार की सुबह लेनदेन हो रहा था, तभी 11.35 बजे के करीब एक युवक हेलमेट लगाकर बैंक के भीतर घुसा और करीब 15 मिनट तक वह वहां अंदर रेकी करता रहा। फिर सीधे महिला कैशियर श्वेता गौड़ के पास पहुंच गया।जब कैशियर ने युवक से हेलमेट हटाने के लिए कहा तो उसने हेलमेट हटाने के बजाय कैशियर की गर्दन पर तेजधार वाला हंसिया रख दिया और कैरियर के पास रखे लाखों रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गया। हैरानी कि,बात यह है कि,गार्ड विहीन बैंक में कैशियर से लूट कर रहे लुटेरे के पास कोई विस्फोटक नहीं था।बावजूद इसके सभी बैंक कर्मी लूट का तमाशा देखते रहे और लुटेरा चलता बना।

वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि,इस तरह की लूट की घटना हुई है।पुलिस की पांच टीमें खुलासे हेतु लगाई गई हैं।जल्दी ही पुलिस इसका खुलासा करते हुए लुटेरे को गिरफ्तार कर लेगी।

Facebook Comments